Advertisement
04 February 2022

कोरोना वायरस: बीते दिन के मुकाबले नए मामलों में 13 फीसदी की गिरावट, लेकिन मौतों की तादाद 1000 के पार

भारत में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में आज 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 1,49,394 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस घातक संक्रमण से 1072 मरीजों ने दम तोड़ा है।

दैनिक संक्रमण दर भी 10 फीसदी से नीचे 9.27 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों की तादाद 15 लाख से कम हो गई है। अभी भारत में 14,35,569 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में 2,46,674 कोविड मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद कुल ठीक हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 4,00,17,088 हो गई है। देश में अभी रिकवरी दर 95.39 प्रतिशत है।

Advertisement

देश में अब तक कुल 4,19,52,712 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, यहां कोविड से मरने वालों का आंकड़ा पांच लाख पार गया है। अब तक कुल 5,00,055 लोगों की मौत हो चुकी है।

कुल मामले: 4,19,52,712
सक्रिय मामले: 14,35,569
कुल रिकवरी: 4,00,17,088
कुल मौतें: 5,00,055
कुल वैक्सीनेशन: 1,68,47,16,068
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 9.27%


भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,11,666 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 73,58,04,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना, corona virus, covid 19, corona in india
OUTLOOK 04 February, 2022
Advertisement