Advertisement
20 February 2022

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19 हजार 968 केस दर्ज, 673 लोगों ने गंवाई जान

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19 हजार 968 नए केस सामने आए हैं और 673 लोगों की मौत हो गई है। कल 22 हजार 270 मामले दर्ज किए गए थे यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं। देश में पिछले दिन 48 हजार 847 लोग ठीक हुए हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 24 हजार 187 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 11 हजार 903 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 20 लाख 86 हजार 383 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 19,968 मामले आए। पिछले 24 घंटों में कोविड से 48,847 लोग डिर्स्चाज हुए और 673 लोगों की मृत्यु हुई।

Advertisement

सक्रिय मामले: 2,24,187

दैनिक पॉजिटिविटी दर: 1.68%

कुल रिकवरी: 4,20,86,383

मृतकों की संख्या: 5,11,903

कुल टीकाकरण: 1,75,37,22,697

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 175 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं। कल 30 लाख 81 हजार 336 डोज दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 175 करोड़ 37 लाख 22 हजार 697 डोज दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.82 करोड़ से अधिक यानी (1,87,00,141) एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona Virus, Covid19, Corona Pandemic, Corona In India
OUTLOOK 20 February, 2022
Advertisement