Advertisement
18 January 2022

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.38 लाख से ज्यादा मामले आए, एक्टिव केस बढ़कर 17 लाख हुए

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,38,018 नए मामले आए और 1,57,421 रिकवरी हुईं। और 310 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में आज कल से 20,071 कम मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,58,089 मामले आए थे।

सक्रिय मामले: 17,36,628
कुल रिकवरी: 3,53,94,882
कुल मौतें: 4,86,761
कुल वैक्सीनेशन: 1,58,04,41,770
ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,891

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड का सक्रिय केस रेट 4.62% पर है। जबकि, रिकवरी रेट 94.09% पर है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 14.43% पर चल रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 14.92% पर है।

Advertisement

पिछले 24 घंटों में 16,49,143 कोविड टेस्टिंग हुई है। वहीं, कोविड महामारी शुरू होने के बाद से अब तक कुल 70.54 करोड़ टेस्टिंग हो चुकी है।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना, corona virus, covid 19, corona in india
OUTLOOK 18 January, 2022
Advertisement