Advertisement
15 January 2022

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 68 हजार से ज्यादा केस, ओमिक्रोन के मामले 6 हजार के पार

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो रही है, साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 68 हजार 833 नए केस सामने आए हैं और 402 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 6041 मामले सामने आ चुके हैं।

देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 16.66% है। बड़ी बात यह है कि देश में कल के मुकाबले आज 4,631 ज़्यादा मामले आए हैं, शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2,64,202 मामले आए थे। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 14 लाख 17 हजार 820 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 85 हजार 752 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल एक लाख 22 हजार 622 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 49 लाख 47 हजार 390 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Advertisement

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले आए, 1,22,684 रिकवरी हुईं और 402 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 

कुल मामले: 3,68,50,962

सक्रिय मामले: 14,17,820

कुल रिकवरी: 3,49,47,390

कुल मौतें: 4,85,752

कुल वैक्सीनेशन: 1,56,02,51,117

ओमिक्रोन के कुल मामले: 6,041

दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 16.66%

ओमिक्रोन मामले की बात करें तो अब तक देश में ओमिक्रोन वेरिएंट से 6 हजार 41 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में दर्ज किए गए हैं।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 156 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 58 लाख 2 हजार 976 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 156 करोड़ 2 लाख 51 हजार 117 डोज़ दी जा चुकी हैं।

 

TAGS: Corona Virus, Covid19, fresh COVID case, India reports, Omicron
OUTLOOK 15 January, 2022
Advertisement