Advertisement
27 January 2022

कोरोना वायरस : 24 घंटे में 2.86 लाख नए केस, 573 मरीजों ने गंवाई जान

देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के बीच नए मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते दिन यानी बुधवार को कोविड-19 के 2 लाख 86 हजार 384 नए केस दर्ज किए गए और 573 ने अपनी जान गंवा दी। वहीं 3 लाख 6 हजार 357 मरीजों ने जंग जीती है।

इन मामलों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 22 लाख 2 हजार 472 पहुंच गई है। जिसके बाद पॉजिटिविटी दर 5.46 प्रतिशत हो गया है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी दर 19.59% हो गया है। अब तक कुल 1 अरब 63 करोड़ 84 लाख 39 हजार 207 को टीका लग चुका है।

इसके अलावा पिछले दिन की तुलना में आज मामूली बढ़त देखी गई है। मंगलवार को देश में 2 लाख 85 हजार 914 नए कोरोना केस दर्ज किए गए, इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 40 लाख 85 हजार 116 हो गई थी। वहीं बीते दिन कोरोना से 665 मौत दर्ज की गई थी।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, कोरोना संक्रमण, ओमिक्रोन वेरिएंट, कोरोना के आंकड़े, corona virus, covid 19, corona infection, omicron variants, corona statistics
OUTLOOK 27 January, 2022
Advertisement