Advertisement
25 July 2021

कोविड-19: देश में एक दिन में 39,742 नए मामले और 535 मौतें, केरल ने बढ़ाई चिंता

प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में कोरोना महामारी का प्रभाव अब भी जारी है। शनिवार को देश में कोरोना के 39,742 नए मामले और 535 नई मौतें दर्ज की गई। 39,972 मरीज स्वस्थ्य होकर लौट गए, जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,212 हो गई।

वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,18,210 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,31,50,864 पहुंच चुका है।

कोरोना के कुल आंकड़ें-

Advertisement

सक्रिय मामले : 4,08,212
कुल डिस्चार्ज : 3,05,43,138
मरने वालों की संख्या : 4,20,551
कुल टीकाकरण : 43,31,50,864

जहां एक ओर सभी राज्यों में मामलें कम आंके जा रहे हैं वही केरल की स्थिति दिन ब दिन और खराब होते जा रही है। केरल में बीते दिन कोरोना के 18,531 नए मामले सामने आए हैं। 15,507 लोग ठीक हुए और 98 मौते दर्ज की गई। यहां अब 1,38,124 सक्रिय मामलें हैं और अब तक 15,969 लोगों की मौत हो चुकी है।

पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित राज्य

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना महामारी, कोविड 19, कोरोना अपडेट, कोरोना वायरस, देश में कोरोना, केरल में कोरोना, corona epidemic, covid 19, corona update, corona virus, corona in the country, corona in kerala
OUTLOOK 25 July, 2021
Advertisement