Advertisement
02 August 2021

कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में फिर 40 हजार से ज्यादा नए मामले, 422 मरीजों ने तोड़ा दम

पीटीआई

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 40 हजार 134 नए मामले, 36 हजार 946 रिकवरी और 422 लोगों की मौत दर्ज की गई। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 16 लाख 95 हजार 958 , सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 13 हजार 718, ठीक हुए मालमों की संख्या 3 करोड़ 8 लाख 57 हजार 467 और जान गंवाने वालों की संख्या 4 लाख 24 हजार 773 हो गई है।

देश में बीते दिन कोरोना वायरस की 17 लाख 6 हजार 598 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47 करोड़ 22 लाख 23 हजार 639 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.35% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.81% है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 28 हजार 984 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 46 करोड़ 96 लाख 45 हजार 494 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Advertisement

रविवार के आंकड़ें

देश में कोरोना के 41,831 नए मामले सामने आए थे और 39,258 लोग ठीक हुए। इस दौरान 541 लोगों की मृत्यु हुई। जिसके बाद रिकवरी दर 97.36% हो गया था।

पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित राज्य

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना अपडेट, कोरोना वायरस, कोविड 19, कोरोना संक्रमण, देश में कोरोना, corona update, corona virus, covid 19, corona infection, corona in the country
OUTLOOK 02 August, 2021
Advertisement