Advertisement
11 July 2021

कोविड-19: पिछले 24 घंटों में 41,506 नए मामले, 3 करोड़ के करीब पहुंची ठीक होने वाले मरीजों की तादाद

PTI Photo

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच नए मामले नियंत्रण में हैं। पिछले 24 घंटों में 41,506 लोगों की करोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई है और जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,08,37,222 हुई। 895 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,08,040 हो गई है। 41,526 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,99,75,064 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,54,118 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 37,23,367 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37,60,32,586 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,43,500 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,08,85,470 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Advertisement

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा औऱ पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना अपडेट, कोरोना वायरस, कोविड 19, कोरोना के कुल मामले, corona update, corona virus, covid 19, total cases of corona
OUTLOOK 11 July, 2021
Advertisement