Advertisement
10 July 2021

कोरोना वायरस: देश में एक दिन के भीतर आए 42,766 नए मामले, 45,254 लोग हुए डिस्चार्ज

देश में कोरोना के नए मामलों में शुक्रवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 42,766 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,07,95,716 हुई। 1,206 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,07,145 हो गई है। 45,254 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,99,33,538 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,55,033 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,55,225 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,90,41,970 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा औऱ पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Advertisement

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना अपडेट, कोरोना वायरस, कोविड 19, कोरोना संक्रमण, देश में कोरोना, कोरोना के कुल आंकड़े, Corona Update, Corona Virus, Cosed 19, Corona Infection, Corona, Corona Total Figures
OUTLOOK 10 July, 2021
Advertisement