Advertisement
29 July 2021

नए कोरोना मामलों में फिर आई तेजी, 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा केस, 640 मरीजों की मौत

file photo

देश में कोरोना वायरस के मामले जुलाई की शुरुआत के मामलों की तुलना में बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों 43,509 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 38,465 लोग डिस्चार्ज हुए और 640 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4 लाख 3 हजार 840 हो गया हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में रिकवरी रेट 97.38% हो गई है।

28 जुलाई तक देशभर में कोविड के लिए कुल 46,26,29,773 सैंपल्स की जांच की गई है। 28 जुलाई को एक दिन में 17,28,795 सैंपल्स की जांच की गई।

देश में जहां कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है, वहीं केरल में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब भी यहां देशभर के नए मामलों के 50 प्रतिशत से अधिक केस हैं। जबकि लगातार दो दिनों से केरल में 22 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हो रहे हैं, जिससे एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित राज्य

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना अपडेट कोरोना वायरस, कोरोना संक्रमण, कोविड 19, कोरोना से मौत, देश में कोरोना, corona update corona virus, corona infection, covid 19, death from corona, corona in the country
OUTLOOK 29 July, 2021
Advertisement