Advertisement
09 February 2022

कोरोना वायरस: बीते दिन आए 71,365 नए मामले, मौत का आंकड़ा 1200 के पार

देश में कोरोना महामारी के नए मामलों में गिरावट जारी है। जबकि मौत के आंकड़ों में कमी दर्ज नहीं की जा रही है।

भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 71,365 नए मामले आए, 1,72,211 रिकवरी हुईं और 1,217 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

देश में एक्टिव केस वर्तमान में 8,92,828 हैं. वहीं रिकवरी रेट 96.70 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 1,72,211 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होनेवाले लोगों की तादाद बढ़कर 4,10,12,869 हो गई है। पॉजिटिविटी रेट दर 4.54% है।

Advertisement

कुल मामले: 4,24,10,976
सक्रिय मामले: 8,92,828
कुल रिकवरी: 4,10,12,869
कुल मौतें: 5,05,279
कुल वैक्सीनेशन: 1,70,87,06,705
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 4.54%

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,71,726 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 74,46,84,750 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना, corona virus, covid 19, corona in india
OUTLOOK 09 February, 2022
Advertisement