Advertisement
17 December 2021

कोरोना वायरस: बीते दिन 7,447 नए मामले आए सामने, 391 लोगों ने गंवाई जान, ओमिक्रोन से अबतक 88 संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। बड़ी बात यह है कि देश में अब ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 447 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 391 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 88 मामले सामने आ चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 86 हजार 415 है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 76 हजार 869 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल 7886 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 41 लाख 62 हजार 765 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,447 नए मामले आए, 7,886 रिकवरी हुईं और 391 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कुल मामले: 3,47,26,049 सक्रिय मामले: 86,415 कुल रिकवरी: 3,41,62,765 कुल मौतें: 4,76,869 कुल वैक्सीनेशन: 1,35,99,96,267

Advertisement

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 135 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 70 लाख 46 हजार 805 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 135 करोड़ 99 लाख 96 हजार 267 डोज़ दी जा चुकी हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 877 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 632 लोग डिस्चार्ज हुए और 19 लोगों की मृत्यु हुई। राज्य में कल ओमिक्रोन का कोई मामला दर्ज़ नहीं किया गया। अब तक महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से 32 लोग संक्रमित हुए हैं।

गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 88 हो गई है। कोरोना की हर लहर को सबसे ज्यादा झेलने वाला महाराष्ट्र ओमिक्रोन से भी सबसे ज्यादा परेशान है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 32 केस, राजस्थान में 17 केस, दिल्ली में 10 केस, केरल में 5 केस, गुजरात में 5 केस, कर्नाटक में 8 केस, तेलंगाना में 7 केस, पश्चिम बंगाल में 1 केस, आंध्र प्रदेश में 1 केस, तमिलनाडु में 1 केस और चंडीगढ़ में 1 केस सामने आ चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona virus, covid19, corona virus update, corona virus india, omicron
OUTLOOK 17 December, 2021
Advertisement