Advertisement
31 March 2017

‘दक्षिण सूडान में अगवा किए गए भारतीय रिहा’

google

सुषमा ने ट्वीट किया, मुझे यह सूचना देते हुए खुशी हो रही है कि दक्षिण सूडान में अगवा किए गए भारतीय नागरिक मिधुन और एडवर्ड को रिहा करा लिया गया है। वे खार्तूम में भारतीय दूतावास पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, मैं भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए दक्षिण सूडान में भारत के राजदूत श्रीकुमार मेनन के प्रयासों की सराहना करती हूं।

गौरतलब है कि तेल संपदा से समृद्ध अपर नील राज्य में इस महीने की शुरूआत में विद्रोहियों ने भारतीय नागरिक मिधुन गणेश और एडवर्ड एम्ब्रोस को एक पाकिस्तानी नागरिक अयाज हुसैन जमाली के साथ अगवा कर लिया था। खबरों के मुताबिक जमाली को भी रिहा कर दिया गया है।

सूडान के राष्ट्रीय खुफिया एवं सुरक्षा सेवा विभाग ने एक बयान में कहा, भारतीय और पाकिस्तानी सरकारों के आग्रहों के बाद सूडान और इथियोपिया सरकारों ने एक साथ समन्वय प्रयास करके तीनों तेल कर्मियों की रिहाई सुनिश्चित की। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंधकों को कब रिहा किया गया। भाषा

Advertisement

 

TAGS: दक्षिण सूडान, अगवा, भारतीय, रिहा, विदेश मंत्री, Indians released, abducted, South Sudan
OUTLOOK 31 March, 2017
Advertisement