Advertisement
02 October 2020

देश में कोरोना के मामले 64 लाख के करीब, एक दिन में सामने 81,484 नए मामले, अब तक 99,773 लोगों की मौत

पीटीआइ

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 81,484 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 64 लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं, 24 घंटे में 1,095 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19  के 81,484 नए मामले सामने आए और 1,095  मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 63,94,069 हो गई है जिसमें 9,42,217 सक्रिय मामले, 53,52,078  ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 99,773  मौतें शामिल हैं।

गुरुवार को सामने आए कोविड-19 के 80,472 नए मामले

Advertisement

भारत में गुरुवार को कोविड-19  के 86,821 नए मामले सामने आए और 1,181 मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या  63,12,585 हो गई है जिसमें 9,40,705 सक्रिय मामले, 52,73,202 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 98,678 मौतें शामिल हैं।

7 करोड़ 67 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, मंगलवार (29 सितंबर) तक कोविड-19 के  7,67,17,728 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 10,97,947 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया था। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

मृत्यु दर और सक्रिय मामलों में गिरावट

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर

बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 74 लाख 94 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, भारत (63 लाख 94 हजार) दूसरे और ब्राजील 48 लाख 49 हजार से ज्यादा मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: देश, कोरोना मामले, 64 लाख के करीब, एक दिन, 81484 नए मामले, 99773, मौत, India, COVID-19, reaches, 6394069, 81484 new cases, 1095 deaths, reported, last 24 hours
OUTLOOK 02 October, 2020
Advertisement