Advertisement
26 September 2020

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 85362 नए मामले

पीटीआइ

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 85,362 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 59 लाख का आंकड़ा पार हो गया है। वहीं, 24 घंटे में 1,089 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 85,362 नए मामले सामने आए और 1,089 मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,03,933 है जिसमें 9,60,969 सक्रिय मामले, 48,49,585 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट मामले और 93,379 मौतें शामिल हैं।

शुक्रवार को सामने आए 86,052 नए मामले

Advertisement

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,052 नए मामले सामने आए और 1,141 मौतों हुईं। देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 58,18,571 है जिसमें 9,70,116 सक्रिय मामले, 47,56,165 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 92,290 मौतें शामिल हैं।

6 करोड़ 62 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, गुरुवार (24 सितंबर) तक कोविड-19 के  6,89,28,440 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 14,92,409 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया था। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश में कुल रिकवर मामलों की संख्या 45 लाख

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 1 लाख (1,01,468) से अधिक नई रिकवरियां दर्ज की गई। देश में कुल रिकवर मामलों की संख्या लगभग 45 लाख (44,97,867) हो गई है। इसी के साथ देश की रिकवरी दर 80.86% हुई।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर

बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 72 लाख 44 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, भारत (59 लाख 04 हजार) दूसरे और ब्राजील 46 लाख 92 हजार से ज्यादा मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: देश, कोरोना संक्रमित, 59 लाख पार, 24 घंटे, 85362 नए मामले, India, COVID19 case, crosses 59-lakh mark, spike, 85362 new cases, 1089 deaths, in last 24 hours.
OUTLOOK 26 September, 2020
Advertisement