Advertisement
28 February 2022

कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 10 हजार से कम आए कोविड केस, 24 घंटे में 119 की मौत

देश में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। देश में बीते दिन 10 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,013 नए केस सामने आए और 119 संक्रमितों की मौत हो गई। अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 16,765 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8871 एक्टिव केस कम हो गए। बता दें कि इससे पहले पिछले साल 29 दिसंबर को 9195 कोरोना केस आए थे।

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 29 लाख 24 हजार 130 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 5 लाख 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 4 करोड़ 23 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब 1 लाख है। कुल 1 लाख 2 हजार 601 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 8,013 नए मामले आए, 16,765 रिकवरी और 119 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कुल मामले: 4,29,24,130 सक्रिय मामले: 1,02,601 कुल रिकवरी: 4,23,07,686 कुल मौतें: 5,13,843 कुल वैक्सीनेशन: 1,77,50,86,335

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 27 फरवरी 2022 तक देशभर में 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 4 लाख 90 हजार टीके लगाए गए। वहीं, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 77 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 7 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.56 फीसदी है। एक्टिव केस 0.24 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 51वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona Virus, Covid19, Corona Virus India, Corona Virus India Updates, fresh COVID19 cases
OUTLOOK 28 February, 2022
Advertisement