Advertisement
10 December 2021

कोरोना वायरस : देश में पिछले 24 घंटे में 8,503 नए मामले दर्ज, 624 लोगों की हुई मौत

पीटीआई

देश में अब भी कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते दिन कोरोना वायरस के 8 हजार 503 नए मामले सामने आए, 7 हजार 678 रिकवरी हुईं और 624 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके साथ ही पिछले 43 दिनों से नए संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 15,000 से नीचे दर्ज की गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12 लाख 93 हजार 412 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 65 करोड़ 32 लाख 43 हजार 539 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 94 हजार 943 हो गई है, जिसमें कुल संक्रमण का 0.27 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। वहीं रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

Advertisement

कोरोना के कुल आंकड़े- 

कुल मामले: 3,46,74,744
सक्रिय मामले: 94,943
कुल रिकवरी: 3,41,05,066
कुल मौतें: 4,74,735
कुल वैक्सीनेशन: 1,31,18,87,257

TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, कोरोना संक्रमण, कोरोना अपडेट, corona virus, covid 19, corona infection, corona update
OUTLOOK 10 December, 2021
Advertisement