Advertisement
25 October 2019

सत्यपाल मलिक का गोवा तबादला, जीसी मुर्मू होंगे जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल

जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला कर दिया गया है। उन्हें गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे।

अब व्यय सचिव जीसी मुर्मू राज्य के लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे। इसके अलावा राधा कृष्णा माथुर को लद्दाख का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर बने गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह वित्त विभाग में व्यय सचिव हैं। वह नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव थे जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्हें पीएम मोदी का काफी करीबी माना जाता है।

Advertisement

राधा कृष्ण माथुर 1977 बैच के आईएएस हैं। वे त्रिपुरा कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राधा कृष्ण मुथुर नवंबर 2018 में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में सेवानिवृत्त हुए। 25 मई 2013 को इस पद पर नियुक्त होने के दो साल बाद माथुर भारत के रक्षा सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए। वह भारत के रक्षा उत्पादन सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सचिव और भारत के मुख्य सचिव और त्रिपुरा के मुख्य सचिव भी की भूमिका भी निभा चुके हैं।

वहीं सत्यपाल मलिक बिहार के भी राज्यपाल रह चुके हैं। मलिक को 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। सत्यपाल मलिक 1980-86 और 1986-1992 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहे। वह 1974 से 1977 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jammu and Kashmir, Governor, Satya Pal Malik, transferred, Governor of Goa, Girish Chandra Murmu
OUTLOOK 25 October, 2019
Advertisement