Advertisement
14 February 2017

उत्तर कश्मीर में मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, तीन जवान शहीद

उत्तर कश्मीर में मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, तीन जवान शहीद | google

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुबह हाजिन क्षेत्र के पारे मोहल्ला को घेर लिया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल आतंकियों के नजदीक पहुंच ही रहे थे कि मुठभेड़़ शुरू हो गई।

आतंकियों के साथ गोलीबारी में सुरक्षा बलों के नौ जवान जख्मी हो गए जिनमें से तीन की बाद में मौत हो गई। इस दौरान एक आतंकी भी मारा गया जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। भाषा

TAGS: जम्‍मू कश्‍मीर, आतंकी, सुरक्षा बल, मुठभेड़, गोलीबारी, firing, jammu Kashmir, security forces, encounter, terrorist
OUTLOOK 14 February, 2017
Advertisement