Advertisement
29 August 2021

जन्माष्टमी स्पेशल- जानें भगवान श्रीकृष्ण की कैसे करें पूजा, ऐसा करने से खुल जाएंगे किस्मत के ताले!

जन्माष्टमी स्पेशल- जानें भगवान श्रीकृष्ण की कैसे करें पूजा, ऐसा करने से खुल जाएंगे किस्मत के ताले! | PTI/ File Photo

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त यानी सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। गोकुल नगरी, मथुरा,वृंदावन में इसके अलग ही रंग देखने को मिलते हैं। इस दिन लोग भगवान कान्हा के जन्म के समय यानी रात्रि 12 बजे व्रत-उपवास तोड़ते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।

हम आपको बता रहे हैं कि आज भगवान कृष्ण की कैसे करें पूजा-अर्चना और उपाय, जिससे श्रीकृष्ण प्रसन्न हो सकते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार जन्माष्टमी के दिन घर पर गाय या बछड़े की मूर्ति लानी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होना माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से निःसंतान दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होने की बात कही जाती है। 

Advertisement

पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण को परिजात के फूल चढ़ाना चाहिए तथा शंख में दूध भरकर कान्हा को अर्पित करना बेहद भगवान को प्रिय माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

वहीं, जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को बुलाकर खीर खिलाना काफी शुभ माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण जी को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। पूजा संपन्न होने के बाद इस बांसुरी को तिजोरी या पर्स में रखें। धन लाभ होगा। भगवान को 56 भोग लगाएं। ऐसा करने से कान्हा प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनायें पूरा करते हैं।

जन्माष्टमी के दिन शाम को तुलसी की पूजा करने की भी मान्यता है। साथ ही, ओम नमः वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए 11 बार तुलसी जी परिक्रमा करें। 

TAGS: Janmashtami 2021 Special, Krishna Janmashtami, जन्माष्टमी 2021 स्पेशल, श्रीकृष्ण, कैसे करें पूजा-अर्चना
OUTLOOK 29 August, 2021
Advertisement