Advertisement
14 June 2019

झारखंड के सरायकेला में पुलिस की गाड़ी पर नक्सली हमला, 5 जवान शहीद

झारखंड के सरायकेला में पुलिस की गाड़ी पर नक्सली हमला, 5 जवान शहीद

झारखंड के सरायकेला में पुलिस की गाड़ी पर नक्सली हमला हुआ है। इस दौरान पांच जवान शहीद हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार झारखंड के सरायकेला में बाइक सवार हमलावरों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी में 6 पुलिसकर्मी सवार थे। जिसमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने हथियार भी लूट लिए। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी सरायकेला में चल रहे एक मेले में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान माओवादियों ने उनपर घात लगाकर हमला किया।

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार के अनुसार, झारखंड-बंगाल सीमा के साथ जिले के तिरुलडीह पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पांच पुलिस कर्मी - दो सहायक उप-निरीक्षक और तीन सिपाही शामिल थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुरारी लाल मीणा ने कहा कि नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों की घेराबंदी की और उन्हें गोली मार दी।

Advertisement

कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला

गौरतलब है कि झारखंड के सरायकेला में कुछ दिनों पहले भी एक नक्सली हमला हुआ था। यहां कुचाई इलाके में 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की टुकड़ी पर नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया था। सुरक्षा बल और पुलिस का दस्ता विशेष ऑपरेशन पर था। इसी बीच आईईडी ब्लास्ट हुआ जिसमें कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के 15 जवान घायल हो गए। जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची एयरलिफ्ट किया गया था।

TAGS: Jharkhand, Five policemen shot dead, Saraikela district, नक्सली हमला, सरायकेला, झारखंड, पांच जवान
OUTLOOK 14 June, 2019
Advertisement