Advertisement
05 May 2016

कन्हैया की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

गुगल

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले एक हफ्ते से वह अपने बाकी 19 साथियों के साथ भूखहड़ताल पर बैठे हुए हैं। ये छात्र जेएनयू प्रशासन द्वारा आंदोलनकारी छात्रों को सजा सुनाए जाने के विरोध स्वरूप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

जेएनयू छात्रसंघ के महासचिव रामा नागा ने बताया कि कन्हैया की हालात बहुत बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर नीचे गिर गया और उनका वजन छह किलोकम हो गया है। जेएनयू के नेता उमर खालिद ने भी बताया कि कन्हैया अर्ध बेहोशी की हालत में हैं और ऐसी आशंका है कि उनके अंगों को भुखहड़ताल की वजह से नुकसान हुआ है। आज सुबह से ही कन्हैया को उल्टियां हो रही थी।

भूख हड़ताल पर बैठे तमाम छात्रों की हालत तेजी से खराब हो रही है। सभी का वजन 4 -6 किलो कम हो चुका है और बीपी नीचे जा रहा है। आज भूखहड़ताल का आठवां दिन है। ये तमाम छात्र 8 फरवरी को कश्मीर पर हुए एक आयोजन पर जेएनयू प्रशासन की उच्च स्तरीय कमेटी की उस रिपोर्ट की सिफारिशों के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिसमें अनेक छा६ के खिलाफ सख्ता दंडनात्मक कार्रवाई की थी। प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ 28 अप्रैल से भूखहड़ताल चल रही है, जिसके समर्थन में कल यानी 6 अप्रैल को बड़ी संख्या में लेखक, कलाकार, समाजसेवी भी जुट रहे हैं। 

TAGS: कन्हैया कुमार, जेएनयू, अस्पताल, भूख हड़ताल, jnu, protest, umar khalid, rama naga
OUTLOOK 05 May, 2016
Advertisement