Advertisement
12 April 2022

हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी का प्रमुख अधिकारी मिस्र से निर्वासित, लंबे समय से था फरार

सीबीआई ने एक बड़े ऑपरेशन में 7,000 करोड़ रुपये के नीरव मोदी बैंक धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी सुभाष शंकर परब को मिस्र से निर्वासित कर दिया है।

परब फायरस्टार डायमंड में उप महाप्रबंधक (वित्त) थे। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा।

अधिकारियों ने कहा कि कथित तौर पर काहिरा में छिपा परब मंगलवार तड़के "निर्वासन" के बाद मुंबई पहुंचा।

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चोकसी से जुड़े मामले के सामने आने के बाद से ही वह फरार था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Subhash Shankar Parab, Nirav Modi bank fraud case
OUTLOOK 12 April, 2022
Advertisement