Advertisement
16 October 2020

आज का इतिहास: मुगल शासक अकबर का निधन, प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म

आज का इतिहास: मुगल शासक अकबर का निधन, प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं...


1605 - मुगल शासक अकबर का निधन।
1817 - इस्लामिक सुधारक और नेता सर सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म।
1870 - कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
1888 - वैज्ञानिक थाॅमस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1912 - बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा।
1917 - प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।
1933 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गये।
1941 - द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1955 - हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म।
1970 - भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म।
1979 - मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 - नाइजीरिया के जेसी शहर में एक पाइप लाइन विस्फोट में 1,082 लोगों की मौत हो गयी।
2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
2009 - हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी देशों को ग्लोबल वार्मिंग (जलवायु परिवर्तन) के खतरे से आगाह करने की कोशिश की।
2013 - इराक में सिलसिलेवार हमले में 59 लोगों की मौत।

TAGS: know, 17th octobers history, what says in calendar, आज का इतिहास, मुगल शासक अकबर, निधन, प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल, जन्म
OUTLOOK 16 October, 2020
Advertisement