Advertisement
28 October 2020

आज का इतिहास: जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना, दिल्ली में बम धमाके में 60 से अधिक लोगों की मौत

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं...

1709 - इंगलैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
1794 - फ्रांसीसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1851 - बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1864 - यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।
1913 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ से हजारों लोग मारे गये।
1920- पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।
1924 - ब्रिटेन में लेबर पार्टी को संसदीय चुनाव में हार।
1942 - नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।
1945 - विश्व में पहला बॉल पोंइंट बाजार में आया।
1947 - बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।
1958 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1990 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।
1994 - न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।
1999 - ओडिशा के तटीय इलाकों में जबरदस्त चक्रवाती तूफान आया।
2005 - राजधानी दिल्ली में बम धमाके में 60 से अधिक लोगों की मौत।
2008 - असम में बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।
2012 - अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत।
2015 - चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आज का इतिहास, 29th October's History
OUTLOOK 28 October, 2020
Advertisement