Advertisement
08 June 2021

इस तरह 'अनलॉक' होगा बिहार? जानें कल से क्‍या खुलेगा क्‍या नहीं

प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के बाकी राज्यों की तरह बिहार में भी कोविड महामारी की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं आज लॉकडाउन-4 का अंतिम दिन है। सबकी निगाहें आज होने वाली आपदा प्रबंध समूह की बैठक पर टिकी हैं जिसमें यह तय होगा कि कल से बिहार में क्‍या खुलेगा और क्‍या नहीं। बैठक के बाद गृह विभाग लॉकडाउन-5 को लेकर आदेश जारी करेगा,जिस पर 9 जून को अमल होगा। 

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बारे में बिहार के सभी जिले के जिलाधिकारियों से फीडबैक लिया है। इसी के आधार पर कहा जा रहा है कि आठ जून के बाद बिहार में लॉकडाउन को तो विस्‍तार दिया जा सकता है लेकिन यह एक तरह से अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत भी होगी। इस दौरान कई पाबंदियां खत्‍म होंगी और छूट मिलेगी लेकिन इसके साथ ही सभी जिले के जिलाधिकारियों को सख्ती बरतने का अधिकार भी दिया जाएगा।


मिल सकती है ये छूट

Advertisement

लॉकडाउन-5 में और भी कई तरह की छूट मिलने की उम्मीद है। दुकानों के खुलने के वक्त में और ज्यादा छूट मिल सकती है। साथ ही आवागमन से संबंधित भी कई महत्वपूर्ण निर्णय मंगलवार की बैठक में लिये जाने की संभावना है। संबंधित विभागों ने भी राय दी है कि लॉकडाउन को अभी पूरी तरह नहीं हटाया जाना चाहिए। सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन अभी जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि लॉकडाउन-4 के मुकाबले लॉकडाउन-5 में प्रतिबंधों में अतिरिक्त ढील दी जा सकती है। अभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक खोलने की इजाजत है। माना जा रहा है कि दुकानें शाम 4 या उसके बाद खोलने की अनुमति मिलेगी।

5 मई से जारी है लॉकडाउन

बता दें कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने 5 मई से बिहार में लॉकडाउन लगा रखा है। लॉकडाउन का प्रथम चरण 15 मई तक था। बाद में इसे 25 तारीख तक बढ़ाया गया। हालात की सीमाक्षा के बाद सरकार ने एक हफ्ते तक इसे और बढ़ाने का निर्णय लिया। फिर 2-8 जून तक के लिए लॉकडाउन-4 लागू किया गया जो मंगलवार तक प्रभावी है।



TAGS: बिहार, अनलॉक प्लान, लॉकडाउन, unlock plan of Bihar, Bihar, Lock down
OUTLOOK 08 June, 2021
Advertisement