Advertisement
27 January 2021

कौन है लक्खा सिंह, जिन पर दिल्ली पुलिस को है हिंसा भड़काने का शक

social media/twitter

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा की पड़ताल शुरू हो गई है। हिंसा को भड़काने को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। आरोप है कि इस हिंसा को भड़काने में लक्खा सिधाना , दीप सिद्धू की भी अहम भूमिका रही है। दोनों किसान आंदोलन के दौरान काफी एक्टिव थे। इन पर आरोप लगाए जा रहे है कि किसानों की भीड़ को लाल किला की तरफ मोड़ने का निर्णय इनका ही था, जिसके बाद हिंसा फैल गई। 


जानिए कौन है लक्खा सिधाना?
पंजाब के भटिंडा  में रहने वाले लक्खा सिधाना पर कई केस चल रहे हैं। इसके साथ ही उनके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जिसमें हत्या, लूट, अपहरण, फिरौती जैसे गंभीर मामले भी जुड़े है। कई मामलों में उनकी गिरफ्तारी भी हो चुके हैं। इन पर आर्म्स एक्ट का भी केस चल रहा है। लक्खा सिधाना का असली नाम लखबीर सिंह है। वह कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। जानकारी है कि लंबे समय से गैंगस्टर लक्खा अपनी छवि बदलने में लगा हुआ है, जिसके लिए वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता है। यही कारण है कि पंजाब में अंग्रेजी साइन बोर्ड के विरोध में उसकी भी गिरफ्तारी हो चुकी है।  इतना ही नहीं चुनाव के दौरान वह पंजाब में मनप्रीत बादल द्वारा बनाई गई पार्टी में मैदान में उतरा था।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद राजधानी छावनी में तब्दील हो गई है। दिल्ली में पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ की 15 कंपनियां तैनात हैं। कल हुई हिंसा में करीब 86 पुलिसकर्मी घायल हो गए है, इस दौरान एक प्रदर्शनकारी किसान की भी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस हिंसा में शामिल आरोपियों की जांच की जा रही है।

Advertisement

TAGS: Lakkha Singh, लक्खा सिधाना, Lakha Sidhana, दिल्ली हिंसा, Delhi violence, किसानों की ट्रैक्टर रैली, Farmers Tractor Rally, दिल्ली हिंसा आरोपी, Delhi violence accused
OUTLOOK 27 January, 2021
Advertisement