Advertisement
11 June 2021

लक्षद्वीप: फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज, 'जैविक हथियार' वाली टिप्पणी पर हुई कार्रवाई

लक्षद्वीप फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, 'जैविक हथियारों' वाली टिप्पणी पर विवाद | social media

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप पिछले कुछ दिनों से विवादों में है। इसबीच अब लक्षद्वीप पुलिस ने गुरुवार को फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक टेलीविजन बहस के दौरान 'जैविक हथियार' वाली टिप्पणी को लेकर राजद्रोह के आरोप लगाए गए हैं।

भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर द्वारा कवरत्ती पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सुल्ताना ने एक मलयालम चैनल में एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार के बारे में झूठी खबर फैलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप में कोरोना के प्रसार के लिए 'जैविक हथियारों' का इस्तेमाल किया है।

कवरत्ती पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, फिल्म निर्माता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (राजद्रोह) और 153 बी (अभद्र भाषा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सुल्ताना का एक राष्ट्रविरोधी कृत्य था, जिसने केंद्र सरकार की "देशभक्ति की छवि" को धूमिल किया। इतना ही नहीं उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। इससे पहले भी भाजपा ने फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए द्वीप में विरोध प्रदर्शन किया।

बता दें कि सुल्ताना लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं। स्थानीय मॉडल और अभिनेत्री सुल्ताना ने कई मलयालम फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है। 

TAGS: केंद्र शासित प्रदेश, लक्षद्वीप, लक्षद्वीप अभिनेत्री, आयशा सुल्ताना, जैविक हथियार, अब्दुल खादर, UT, Lakshadweep, Lakshadweep actress, Ayesha Sultana, biological weapon, abdul khadar, राजद्रोह
OUTLOOK 11 June, 2021
Advertisement