Advertisement
30 October 2020

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे लश्कर -ए-तैयबा का हाथ: जम्मू-कश्मीर पुलिस

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे आतंकवादी संगठन लश्कर -ए-तैयबा का हाथ है।आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव, फ़िदा हुसैन इटू, उमर हजम और हारून रशीद बेग की कल रात गोली मारकर हत्या कर दी थी।

श्री कुमार ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा हमले के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को पुलिस ने आज सुबह अनंतनाग के अचबल में तेलवानी गांव से जब्त कर लिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हमले में लश्कर के आतंकवादी निसार अहमद खांडे, अबास शेख और एक विदेशी भी शामिल था।"

उन्होंने कहा कि हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है।
उन्होंने कहा कि कल देर रात कुलगाम के वाई के पोरा में उन पर आतंकवादियों ने एक कार मे से भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन पर करीब से अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे तीनों घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा इसकी भी जांच की जा रही भाजपा के तीन कार्यकर्ता देर रात घर से दूर कार में क्या कर रहे थे।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद है और सीमा पार से आकाओं के इशारे पर हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि वे उचित सुरक्षा के बिना खतरे वाले क्षेत्रों न जाएं। उन्होंने कहा, “दक्षिण कश्मीर में सात से आठ इलाकों में अभियान चल रहे हैं और उम्मीद है कि इस समूह को बहुत जल्द निष्प्रभावी कर दिया जाएगा।”



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भाजपा कार्यकर्ता, जम्मू कश्मीर, लश्कर -ए-तैयबा, जम्मू-कश्मीर पुलिस, Lashkar e Taiba, killing of BJP workers, Jammu and Kashmir Police
OUTLOOK 30 October, 2020
Advertisement