Advertisement
05 August 2022

तिरंगा अभियान पर सीएम केजरीवाल की अपील- '14 अगस्त को शाम पांच बजे झंडे के साथ गाएं राष्ट्रगान'

ट्विटर

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस बार हम सब मिलकर तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्रगान गाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़े स्तर पर तिरंगा बांटे जाएंगे, इसके लिए दिल्ली सरकार ने 25 लाख तिरंगे खरीदे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि 14 अगस्त को शाम 5 बजे सभी दिल्ली वाले मिलकर राष्ट्रगान गाएं। मैं खुद भी राष्ट्रगान गाऊंगा। इसके लिए हम सभी सरकारी स्कूलों समेत दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर लोगों को 25 लाख तिरंगे झंडे बांटेंगे।

सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली सरकार 25 लाख तिरंगा बांटेगी। इस मौके पर दिल्ली के स्कूल के बच्चों और गली-चौराहे पर लोगों को तिरंगा दिया जाएगा। पूरी दिल्ली 14 अगस्त शाम 5 बजे तिरंगा लेकर एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गाएगी। सीएम ने कहा, "हम सभी भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और नंबर 1 राष्ट्र बनाने का प्रण लेंगे।"

Advertisement

इसके साथ ही सीएम ने कहा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हमें याद रखना है जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं, हर भारतीय को अच्छा इलाज नहीं, हर घर को बिजली नहीं, हर महिला को सुरक्षा नहीं और हर बेरोजगार को रोजगार नहीं तब तक भारत दुनिया का नंबर 1 राष्ट्र नहीं बनेगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना है, इसलिए सबको मिलकर एक साथ आना होगा। जब तक हम साथ नहीं आएंगे देश तरक्की नहीं कर सकता। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 75th anniversary of Independence, hosting tricolour, singing national anthem, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
OUTLOOK 05 August, 2022
Advertisement