Advertisement
06 April 2016

लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का निधन

लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का निधन | गूगल

उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मौत पर शोक जताया है और कहा है कि उनका व्यक्तित्व प्रेरणा दायक था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है। कमला आडवाणी के दो बच्चे पुत्री प्रतिभा और बेटे जयंत आडवाणी हैं।

बताया जाता है कि लालकृष्‍ण आडवाणी के राजनीतिक कॅरिअर में तमाम उतार चढ़ाव के बीच कमला आडवाणी ही उनका सहारा बनती थीं। यहां तक कि एक बार जब किसी ने आडवाणी से पूछा कि भाजपा ने अपने चुनाव चिह्न के रूप में कमल को क्यों चुना, उन्होंने मजाक में कहा, शायद इसलिए क्योंकि यह मेरी पत्नी का नाम है। 

TAGS: लालकृष्‍ण आडवाणी, कमला आडवाणी, मौत, एम्स, दिल का दौरा, नरेंद्र मोदी, शोक, सोनिया गांधी
OUTLOOK 06 April, 2016
Advertisement