Advertisement
13 January 2016

1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल जैकब का निधन

1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल जैकब का निधन | गूगल

सेना की ओर से मिली जानकारी में बताया गया कि 92 वर्षीय जैकब ने लंबी बीमारी के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली। वर्ष 1923 में जन्मे जैकब को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत और बांग्लादेश की आजादी में उनकी शानदार भूमिका के लिए जाना जाता है। तत्कालीन मेजर जनरल जैकब ने युद्ध के दौरान भारतीय सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

 

ब्रिटिश भारत के अंतर्गत बंगाल प्रेसीडेंसी में जन्मे जैकब 19 वर्ष की उम्र में सेना में शामिल हो गए थे और 1978 में सेवानिवृत्त होने से पहले उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तात युद्ध में अपने सैन्य जौहर दिखाए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने गोवा और पंजाब के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

Advertisement

 

 

TAGS: भारत, पाकिस्तान, 1971, युद्ध, अद्भुद कुशलता, प्रदर्शन, दुश्मन, लेफ्टिनेंट जनरल, जे. एफ. आर. जैकब, निधन, ढाका, सैनिक, आत्मसमर्पण, हमवार, बांग्लादेश, आजादी, अहम भूमिका
OUTLOOK 13 January, 2016
Advertisement