Advertisement
25 December 2016

महाराष्ट्र में 35 लाख रुपये के नए नोट, ढाई किलोग्राम सोना जब्त

गूगल

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर नवी मुंबई पुलिस ने कल रात पनवेल में आदेश सर्किल से इन छह लोगों को पकड़ा। उन्होंने कहा कि छह लोगों को ले जा रहे वाहन को रोका गया। जांच के दौरान देवराम सोलंकी और कुमारम चौधरी के पास से 35 लाख रपये से अधिक की नकदी बरामद की गई। अन्य चार लोग नानाजी मटकरे, रघुनाथ मोहिते, संतोष पवार और सूर्यकांत कांडे ढाई किलोग्राम सोने के बिस्कुट ले जा रहे थे।

आगे की जांच के लिए इन सभी को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है।

भाषा

TAGS: Rs 35 lakh cash, new Rs 2, 000 notes, 2.5 kg gold, seized, Navi Mumbai police
OUTLOOK 25 December, 2016
Advertisement