Advertisement
03 July 2019

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रत्नागिरी में डैम टूटने से 6 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लापता

महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से रत्नागिरी में तिवरे डैम टूट गया है। इस वजह से डैम के पास बसे करीब 7 गांवों में बाढ़ आ गई है। अचानक हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि गांवों के करीब दो दर्जन लोग गायब बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने दो शव बरामद किए हैं।

देर रात डैम टूटने के चलते आसपास के क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ गई और डैम के पास बने लगभग एक दर्जन घर पूरी तरह बह गए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वॉलेंटियर्स के अलावा एनडीआरएफ टीम को भी बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है।

मुबंई सहित कई शहर पर बारिश का कहर

Advertisement

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाके रविवार से भारी बारिश की चपेट में हैं। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से अब तक लगभग 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 75 लोग घायल हो गए हैं। इनमें मुंबई, ठाणे और पुणे में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या भी शामिल है। लिहाजा प्रदेश सरकार ने मंगलवार को मुंबई में छुट्टी की घोषणा कर दी थी।

बारिश और हाई टाइड का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर महाराष्ट्र के तट के ऊपर बादलों का असर दक्षिण गुजरात और आसपास के इलाकों में होने की संभावना है। मुंबई में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई इलाकों में लोगों को घर से मौसम के अपडेट्स देखकर ही निकलने की नसीहत दी गई है। लगभग तय है ‌कि स्पष्ट है कि बारिश मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में अभी और मुश्किल हालात पैदा कर सकती है।

TAGS: 2 Dead, 22 Missing, Tiware Dam Breach, Floods, Villages, Maharashtra
OUTLOOK 03 July, 2019
Advertisement