Advertisement
09 August 2021

जम्मू कश्मीर: आतंकियों की नापाक हरकत, भाजपा नेता और उनकी पत्नी की गोली मार कर हत्या

एएनआई

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आज आतंकियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजम दिया गया है। शहर के लाल चौक पर आतंकियों ने भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर दी।

दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने इस बात की पुष्टी की है।

भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने अनंतनाग आतंकवादी हमले में गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की हत्या की निंदा की है।

Advertisement

ठाकुर ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला और उनकी हत्या आतंकियों की हताशा को दर्शाता है। ठाकुर ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही पुलिस से हमलावरों को पकड़ने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने का आग्रह किया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आतंकवादी हमला, जम्मू कश्मीर, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष, गुलाम रसूल डार, अल्ताफ ठाकुर, Terrorist Attack, Jammu Kashmir, BJP Kisan Morcha President, Ghulam Rasool Dar, Altaf Thakur
OUTLOOK 09 August, 2021
Advertisement