Advertisement
30 March 2016

माल्या इस वर्ष 4000 करोड़ रुपये चुकाने को तैयार

माल्या इस वर्ष 4000 करोड़ रुपये चुकाने को तैयार | गूगल

कर्ज के बोझ तले दबी माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर और माल्या ने उच्चतम न्यायालय को सीलबंद दस्तावेज में इस साल सितंबर तक करीब 4,000 करोड़ रुपये के ऋण भुगतान का प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए उच्चतम न्यायालय ने बैंकों के कंसोर्टियम को एक सप्ताह का समय दिया है और मामले की अगली सुनवाई की तारीख सात अप्रैल तय की है। गौरतलब है कि किंगफिशर एयरलाइन को शुरू करने के लिए माल्या ने विभिन्न भारतीय बैंकों से करीब 7 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रखा है। ब्याज के साथ यह रकम अब नौ हजार करोड़ को पार कर गई है।

TAGS: किंगफिशर एयरलाइन, विजय माल्या, शराब कारोबारी, उच्चतम न्यायालय, कर्ज, 4000 करोड़ रुपये, भुगतान, प्रस्ताव
OUTLOOK 30 March, 2016
Advertisement