Advertisement
27 March 2015

ममता बनर्जी ने भारत रत्न वाजपेयी को बधाई दी

एएफपी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बात पर खुशी जताई है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुक्रवार को भारत रत्न दिया जा रहा है और उन्हें असल में महान राजनेता बताते हुए कहा कि वह इस सम्मान के हकदार हैं।

ममता ने अपने ट्वीट में कहा, मुझे खुशी है कि अटल जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। तृणमूल प्रमुख ने कहा है कि वह सचमुच में महान राजनेता हैं, जो इस सम्मान के हकदार हैं। मैं उन्हें शुभकामना देती हूं।

गौरतलब है कि ममता बनर्जी, वाजपेयी नीत राजग सरकार में मंत्री रही थीं।

TAGS: ममता बनर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी, भारत रत्न, तृणमूल प्रमुख
OUTLOOK 27 March, 2015
Advertisement