Advertisement
01 November 2022

गाजियाबाद में 6 साल की बच्ची से 'डिजिटल रेप', आरोपी शख्स गिरफ्तार

गाजियाबाद के कानवानी इलाके में अपनी छह वर्षीय पड़ोसी से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।


लड़की की मां ने शनिवार रात अपनी बेटी के साथ "डिजिटल रेप" (पुरुष जननांग के अलावा शरीर के किसी भी हिस्से का उपयोग करके जबरन सेक्स) करने का आरोप लगाते हुए आरोपी अजय उर्फ राम नरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

अजय पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376AB (12 वर्ष से कम उम्र की लड़की पर यौन हमला) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपनी बड़ी बहन और भाई के साथ घर में थी, जबकि उसकी मां काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। अजय, जो उनका पड़ोसी है, रात में वहां आया और उसने वारदात को अंजाम दिया।

रविवार सुबह महिला जब घर आई तो बच्ची उसे गले से लगा कर रोने लगी। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी ने उन्हें घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने कहा, "अजय को 30 और 31 अक्टूबर की दरम्यानी रात को गिरफ्तार किया गया जब वह कन्नौज जिले में अपने पैतृक गांव भागने की कोशिश कर रहा था। "

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: digital rape, Ghaziabad, rape, crime
OUTLOOK 01 November, 2022
Advertisement