Advertisement
05 November 2015

मोदी सरकार के पक्ष में उतरे कई कलाकार और शिक्षाविद

गूगल

उन्होंने असहिष्णुता के माहौल को लेकर केंद्र पर हमला कर रहे बुद्धिजीवियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के बुद्धिजीवियों का एक वर्ग लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत से निराश है और चुनाव की असफलता का अब दूसरे तरीकों से बदला लिया जा रहा है।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष लोकेश चंद्र, लेखक एस.एल. भैयरप्पा, जेएनयू के पूर्व प्रति कुलपति कपिल कपूर, यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के प्रोफेसर एमेरिटस और आईसीएचआर के सदस्य दिलीप के चक्रवर्ती और आईआईएससी के के. गोपीनाथ उन 36 बुद्धिजीवियों में शामिल हैं जिन्होंने एक बयान में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन किया है और विरोधियों को निशाने पर लिया है।

उन्होंने कहा, भारत में पिछले कुछ हफ्तों में रोचक स्थिति रही है। देश के बुद्धिजीवियों के एक वर्ग ने समाज में कथित रूप से बढ़ती असहिष्णुता पर आक्रोश जताया है। इनमें सबसे उपर भारतीय सभ्यता के आम ध्वजवाहक - विभिन्न रंग के कांग्रेस सदस्य, मार्क्सवादी, लेनिनवादी और यहां तक कि कुछ माओवादी शामिल हैं। इन लोगों ने आरोप लगाया, निशाना साफ है और स्पष्ट किया जा चुका है, निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने उन्हें निराशा में डालते हुए संसद में अपनी पार्टी के लिए स्पष्ट बहुमत हासिल किया। चुनाव में मिली नाकामी का अब दूसरे तरीकों से बदला लिया जा रहा है, इसमें मदद मिलती है अगर मीडिया (या उसका वर्ग) चीयरलीडर के तौर पर काम करे।

Advertisement

उन्होंने मोदी के शपथ लेने के साथ ही गिरिजाघरों पर हुए हमलों को लेकर सरकार की आलोचना की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ईसाइयों के धर्मस्थलों पर हमलों के आरोपों में शुरूआती छद्म द्वंद्व देखा गया था। लेखकों, कलाकारों ने कहा कि केंद्र सरकार को दादरी हत्याकांड जैसी घटनाओं के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता। तर्कवादी एन दाभोलकर और कन्नड़ विद्वान एनएन कलबुर्गी की हत्याएं कांग्रेस शासित राज्यों में हुईं। बुद्धिजीवियों ने कहा कि मोदी सरकार पर निशाना साधने वाले बुद्धिजीवी भूल रहे हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में 1984 के सिख विरोधी दंगे के पीड़ितों और वाम गठबंधन के शासनकाल में पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में किसानों की हत्याओं को लेकर कोई न्याय नहीं हुआ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मोदी सरकार, असहिष्‍णुता, प्रतिरोध, समर्थन, कलाकार, शिक्षाविद, भैरप्पा, लोकेश चंद्र, Modi government, intolerance, resistance, support, artists, academics, bhairappa, Lokesh Chandra
OUTLOOK 05 November, 2015
Advertisement