Advertisement
02 June 2019

लोकसभा चुनाव में हार के बाद मायावती ने 6 राज्यों के प्रभारी हटाए, दो प्रदेश अध्यक्षों की भी छुट्टी

लोकसभा चुनाव में हार के बाद मायावती ने 6 राज्यों के प्रभारी हटाए, दो प्रदेश अध्यक्षों की भी छुट्टी

लोकसभा चुनाव में हार के बाद बसपा प्रमुख मायावती एक्शन मोड में आ गई हैं। नतीजों को लेकर कई प्रभारियों ओर प्रदेश अध्यक्षों पर गाज गिरी है। खराब प्रदर्शन पर मायावती ने कई राज्यों के प्रभारियों को हटा दिया है। जिनमें उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली और मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों को भी हटाया गया है।

लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन से 'बहुत नाराज' बताई जाने वाली मायावती ने सोमवार को दिल्ली में मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई है।

उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक राज्य के अन्य नेताओं के साथ बैठक खत्म होने के बाद होगी। कहा जा रहा है कि मायावती कल यूपी के प्रभारियों के साथ बैठक करेंगी। उत्तर प्रदेश के बीएसपी जिलाध्यक्ष, जोन इंचार्ज और सांसदों को बुलाया गया है। मायावती दिल्ली में कल यूपी के लोकसभा चुनाव की समीक्षा करेंगी। वह पार्टी नेताओं से चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों के बारे में फीडबैक लेंगी।

Advertisement

उत्तर प्रदेश बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा से उत्तराखंड प्रभारी का चार्ज ले लिया गया है उनकी जगह एमएल तोमर को उत्तराखंड राज्य के नया प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा के प्रभारियों को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष भी हटाए गए हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश में बसपा और सपा ने गठबन्धन करके चुनाव लड़ा था। बसपा ने 38 और सपा ने 37 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जिसमें बसपा को 10 और सपा को 5 सीटों पर ही कामयाबी मिली है। हालांकि बीएसपी प्रमुख मायावती लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ी थीं।

TAGS: Mayawati, sacks, office bearers, Lok sabha election, debacle
OUTLOOK 02 June, 2019
Advertisement