Advertisement
27 May 2016

कोलकाता में राष्‍ट्रगान होता रहा, फारुख अब्दुल्ला लगे रहे फोन पर

google

इस कार्यक्रम में शि‍रकत करने के लिए देशभर से कई बड़े नेेता पहुंचे थे। समारोह के दौरान जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री फारुख अब्‍दुल्‍ला राष्ट्रगान के दौरान मोबाइल पर बातचीत करते देखे गए हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। अब्‍दुल्‍ला अन्‍य नेताओं के साथ राष्‍ट्रगान के सम्‍मान में खड़े तो हाेे गए लेकिन इस बीच उनका फोन बचा और वह इसमें बात करनेे लगे।  

जब यह सब चल रहा था तब मंच पर उनकी बराबरी में लालू प्रसाद यादव, वित्त मंत्री अरुण जेटली, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि लालू प्रसाद के बराबर में खड़े अब्‍दुल्‍ला राष्ट्रगान पर ध्‍यान ना देते हुए फोन पर बात करते रहे हैं।

TAGS: कोलकाता, ममता बनर्जी, शपथ ग्रहण, फारुख अब्‍दुल्‍ला, राष्‍ट्रगान, national anthem, west bengal, abdulla, mobile talk, kolkata
OUTLOOK 27 May, 2016
Advertisement