Advertisement
12 August 2022

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों ने की प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला था मृतक

15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां फिर से बढ़ गई हैं। इस बीच अब आतंकवादियों ने घाटी में टारगेट किलिंग की एक और घटना को अंजाम देते हुए एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी है। यह प्रवासी मजदूर बिहार का रहने वाला था।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि आधी रात के दौरान आतंकवादियों ने बांदीपोरा के सोदनारा संबल में एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रवासी मजदूर अमरेज बिहार के मधेपुरा के बेसरह इलाके का रहने वाला था। गोली लगने के बाद बुरी तरह से घायल अमरेज को फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश के राजौरी जिले में एक आतंकी हमले में कल गुरुवार को 4 जवान शहीद हो गए थे और सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादी भी मार गिराए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जम्मू-कश्मीर, बांदीपोरा, प्रवासी मजदूर की हत्या, Migrant labourer shot dead, terrorists, jammu kashmir, Bandipora
OUTLOOK 12 August, 2022
Advertisement