Advertisement
09 December 2016

मोदी ने सोनिया को जन्म दिन पर दी बधाई

google

प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में सोनिया गांधी को बधाई दी है जब कांग्रेस नोटबंदी को लेकर मोदी के खिलाफ तीखा हमला कर रही है। सोनिया के पुत्र एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस हमले का नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी को निशाना बनाते हुए राहुल ने नोटबंदी को गुरुवार को एक मूर्खतापूर्ण निर्णय करार दिया था।

दूसरी ओर द्रमुक के कोषाध्यक्ष और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एमके स्टालिन ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्म दिन पर मुबारकबाद दी और उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। स्टालिन ने एक संदेश में कहा कि  द्रमुक और अपनी तरफ से मैं कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। (एजेंसी)

TAGS: सोनिया, मोदी, स्टालिन, जन्म दिन
OUTLOOK 09 December, 2016
Advertisement