Advertisement
30 March 2015

मोदी बनवाएंगे समुद्री संग्रहालय

त्रीभूवन तिवारी

राष्ट्रीय समुद्र दिवस के अवसर पर नौवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में समुद्री क्षेत्र के एक शिष्टमंडल के उनसे मिलने आने पर प्रधानमंत्री ने कहा,  भारत की समुद्री विरासत लगभग पांच हजार साल पुरानी है। देश में सबसे पुराने बंदरगाह के तौर पर लोथल का जिक्र आता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी ने समुद्री क्षेत्र के सभी पक्षों से मिलकर देश में एक विश्व स्तरीय समुद्री संग्रहालय बनाने के लिए काम करने की अपील की ताकि भारत की शानदार समुद्री विरासत से दुनिया परिचित हो सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में समुद्री जहाजों के निर्माण की जबरदस्त क्षमता है। मेक इन इंडिया पहल के तहत इस क्षमता का दोहन जरूरी है।

Advertisement

गडकरी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के इस मौके पर प्रधानमंत्री को फ्लैग लगाया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को नौवहन सेक्टर में कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय समुद्र दिवस, नितिन गडकरी, बंदरगाह
OUTLOOK 30 March, 2015
Advertisement