Advertisement
16 January 2018

मुंबई पहुंचा मोशे, 26/11 हमले में माता-पिता की हुई थी मौत

ANI

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं। नेतन्याहू के साथ एक बच्चा भी भारत आया है।

26 नवंबर 2008 को मुंबई हमले में घायल हुआ बच्चा मोशे होल्त्जबर्ग सुर्खियों में बना है। मुंबई हमले के दौरान वह यहूदी सेंटर में था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर वह भारत आया है।

26/11 को जब कसाब और दूसरे आतंकियों ने मुंबई में अटैक किया था,  तब मोशे अपने माता-पिता रब्बी गवेरियल और रिवाका होल्त्जबर्ग के साथ नरीमन हाउस के यहूदी सेंटर में था। मोशे के सामने ही आतंकियों ने उसके माता-पिता को मार दिया था।

Advertisement

 इस दौरान मोश्‍ाे होल्त्ज़बर्ग के दादा रब्बी होल्त्ज़बर्ग नचमन  ने कहा कि यह एक बहुत खास दिन है। भगवान का शुक्र है कि मोशे फिर से आ सका है। मुंबई अब बहुत सुरक्षित है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Moshe Holtzberg, lost, parents, 26/11, terror attacks, arrives in Mumbai again
OUTLOOK 16 January, 2018
Advertisement