Advertisement
17 August 2016

नजमा सहित तीन बने राज्यपाल, मुखी को उपराज्यपाल बनाया गया

फोटो गूगल

बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इन नामों पर सहमति दे दी। गौरतलब है कि नजमा हेतपुल्लाह ने 75 साल की उम्र हो जाने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। मणिपुर में अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। नजमा के साथ बनवारी लाल पुरोहित को असम का राज्यपाल बनाया गया है। असम में भाजपा की सरकार है जबकि पंजाब में वीपी सिंह बडनोर को राज्यपाल बनाया गया है जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

इसके साथ ही दिल्ली के भाजपा के दिग्गज नेता जगदीश मुखी को अंडमान का उपराज्यपाल बनाया गया है। मुखी दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनते-बनते रह गए थे। उनकी जगह किरण बेदी को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा था। बेदी को भी पुड्डुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है। 

 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नजमा हेपतुल्लाह, बनवारी लाल पुरोहित, वीपी सिंह, जगदीश मुखी, मणिपुर, असम, पंजाब, अंडमान, राज्यपाल, उपराज्यपाल
OUTLOOK 17 August, 2016
Advertisement