Advertisement
22 June 2015

डूबते जहाज से नौसेना ने बचाई 20 लोगों की जान

नौसेना ने बचाई 20 लोगों की जान

मुंबई। अरब सागर में महाराष्‍ट्र के नजदीक तेल से लदा जिंदल कामाक्षी नाम का जहाज डूब रहा है। लेकिन नौसेना ने सक्रियता दिखाते हुए जहाज पर सवार 20 लोगों को डूबने से बचा लिया है। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता बताया कि 19 लोगों को हेलीकाॅप्टर की मदद से बचाकर आईएनएस शिकरा लाया गया है जबकि नौसेना के दूसरे हेलीकाॅप्टर से एक अन्य व्यक्ति को पोत से बाहर निकाला गया। नौसेना को सुबह सात बजे पोत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने काे कहा गया था। 

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, भारतीय नौसेना को करीब आधी रात को सूचना मिली थी कि मुंबई बंदरगाह से 40 समुद्री मील दूर और वसई तट से 25 समुद्री मील दूर जिंदल कामाक्षी में एक पोत संकट में है और वह एक ओर बहुत अधिक झुक गया है।

नौसेना प्रवक्ता के अनुसार संदेश में बताया गया था कि पोत एक ओर काफी झुक गया है और इसमें 20 लोग सवार हैं। पोत के झुकने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। भारतीय नौसेना ने तत्काल मदद के लिए एक हेलीकाॅप्टर भेजा और अतिरिक्त मदद मुहैया कराने के लिए वहां एक पोत भी तैनात किया। पोत में संतुलन बनाए रखने के लिए एक ओर वजन बढा दिया गया था।

TAGS: महाराष्ट्र, रक्षा मंत्रालय, नौसेना, मुंबई, आईएनएस शिकरा, MAHARASHTRA, DEFENCE MINISTRY, MUMBAI, INS SHIKRA
OUTLOOK 22 June, 2015
Advertisement