Advertisement
16 July 2021

कोरोना वायरस : बीते 24 घंटों में 38,949 नए केस, 101 दिनों में सबसे कम मौतें

file photo

देश में कोरोना के नए मरीजों से ज्यादा डिस्चार्ज के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 38,949 नए केस सामने आए और 40,026 नए डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 542 लोगोंं ने अपनी जान गंवाई है।  जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,12,531 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.99% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 25 दिनों से 3% से कम है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38,78,078 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 39,53,43,767 हुआ।

Advertisement

कोरोना के कुल आंकड़े- 

कुल मामले : 3,10,26,829
कुल  डिस्चार्ज : 3,01,83,876
सक्रिय मामले : 4,30,422
मरने वालों की संख्या : 4,12,531
कुल टीकाकरण : 39,53,43,767

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा औऱ पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

जिसे लकेर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना अपडेट, कोविड 19, कोरोना वायरस, कोरोना के आंकड़े, corona update, covid 19, corona virus, corona statistics
OUTLOOK 16 July, 2021
Advertisement