Advertisement
20 August 2017

लापरवाही: रेलवे के डिजिटल सिस्टम से यात्रियों का डाटा गायब

लापरवाही: रेलवे के डिजीटल सिस्टम से यात्रियों का डाटा गायब | FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली में रविवार की शाम हुए रेल हादसे के बाद जब बिलासपुर मंडल से सफर करने वाले यात्रियों की जानकारी रेलवे के ऑनलाइन सिस्टम में खंगाले गए तो वह डाटा वहां मौजूद नहीं था। समाचार पत्र नईदुनिया के मुताबिक, यात्रियों के पते, मोबाइल नंबर का डाटा कृष सॉफ्टवेयर में नहीं मिल पाया।

बिलासपुर मंडल से 48 यात्री इस एक्सप्रेस में सवार थे। कृष सॉफ्टवेयर में सिर्फ यात्रियों के नाम, पीएनआर, और बर्थ का ही उल्लेख मिला। इसमें से मोबाइल नंबर और पता गायब था।

गौरतलब है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने डिजिटल ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया। इससे सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों की जानकारी जुटाना आसान होता है। लेकिन शनिवार को हुए इस हादसे से डिजिटल सिस्टम के साथ-साथ रेलवे की लापरवाही उजागर हुई है। 

TAGS: Negligence, data, passengers, missing, digital, system, railway
OUTLOOK 20 August, 2017
Advertisement