Advertisement
05 September 2016

गुजरात में मिला नया ब्लड ग्रुप

गुजरात में मिला नया ब्लड ग्रुप

सूरत के एक अस्पताल में अपना जांच कराने पहुंचे उस व्यक्ति के बारे में जानकारी से चिकित्सक हतप्रभ रह गए। किसी भी ब्लड ग्रुप का उनका रक्त नहीं था। बाद में चिकित्सकों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की शाखा को उस व्यक्ति के खून का नमूना भेजा, जिसने इसे नया ब्लड ग्रुप घोषित किया। इस ब्लड ग्रुप को लेकर और भी शोध चल रहे हैं।

उस व्यक्ति का परिचय अभी गोपनीय रखा गया है। उस व्यक्ति को न तो किसी का खून चढ़ाया जा सकता है और न ही वह व्यक्ति किसी को अपना रक्त दान कर सकता है। भारत के प्रथम दो अक्षर और उस व्यक्ति के नाम के प्रथम दो अक्षर मिलाकर नए इस ब्लड ग्रुप का नाम ‘INRA’ रखा गया है।

TAGS: गुजरात, नया, ब्लड ग्रुप, INRA, New Blood Group, Gujrat
OUTLOOK 05 September, 2016
Advertisement